शिक्षा मंत्री के निधन पर हुसैनाबाद में शोक सभा का आयोजन

सच खबर, हुसैनाबादः झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौजूद प्रखंड व अंचल कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। शोक सभा के बाद राजकीय शोक को लेकर सरकार द्वारा जारी पत्र के आधार पर दो दिवसीय शोक के तहत प्रखंड कार्यालय में छुट्टी दे दी गई। वही शिक्षा मंत्री के निधन पर कई सरकारी व गैरसरकारी विद्यालय में भी शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर सीआई अशफाक अहमद, अंचल नाजिर, सुनील कुमार सिंह, मोहम्मद शमीम, सुदामा चौहान, राजू रंजन, वशिष्ठ तिवारी, उमेश कुमार, प्रशांत सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील कुमार के अलावे प्रखंड व अंचल कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *