सच खबर, लातेहारः भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष महताब आलम के नेतृत्व में सदर अस्पताल लातेहार में मरीजों के बीच फल का वितरण किया एवं सभी मरीजों से कुशल क्षेम पूछा। मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष महताब आलम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती रोगियों के बीच फल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी के लिए सुलभ औरकि सहज हेल्थ केयर उपलब्ध कराया। सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए मोदी सरकार ने ना केवल स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया है, बल्कि महंगी दवाइयों और चिकित्सा के खर्च को भी कम किया है। उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड के तहत निःशुल्क पांच लाख तक मरीजों को उपचार किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह, जिला महामंत्री पंकज सिंह व बंशी यादव, राजधानी यादव, रामदेव सिंह,मुकेश पांडेय, राजीव रंजन पांडेय, रितेश कुमार निक्कू, समेत कई लोग उपस्थित थे।