सच खबर, मेदिनीनगरः आज महापौर अरुणा शंकर ने भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वाधान के तहत रमजान के माह में अल्पसंख्यको, हॉस्पिटल एवं रेलवे स्टेशन मैं जाकर फल का वितरण किया स इस अवसर पर महापौर अरुणा शंकर ने कहा माहे रमजान के पवित्र माह में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष फिरोज उद्दीन अंसारी ने मुझे फल वितरण करने का अवसर दीया जिसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं स रमजान माह मुस्लिमों का पवित्र माह है जहां सारे मुस्लिम भाई बहन और कई बच्चे भी 30 दिनों तक रोजा रखकर अल्लाह ताला से दुआ कर सबो की सलामती और खुशहाली मांगते स मैं भी अल्लाह से दुआ करूंगी अल्लाह सबो की रोजा सुने और सलामत रखे स अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष फिरोज उद्दीन अंसारी ने कहा रोजेदार लोगों की सेवा करने पर भी वही पुण्य मिलता जितना रोजा रखने में मिलता इसलिए हम सबको मिलकर हर रोजेदार की सेवा करनी चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए स इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष भूपेंद्र हुड्डा समीम खान आसिफ नैयर आले हसन अमजद खान एवं काफी संख्या में मुस्लिम भाई मौजूद थे।