सच खबर, छतरपुरः रविवार नौ अप्रैल को छतरपुर अंचल के ग्राम चूरू में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम ग्रामीणों की जनसमस्याओं से जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने अवगत हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि पूरे इलाका में अकाल पड़ा हुआ है जिसके चलते खरीफ फसल के साथ रबी की फसल भी नहीं हो पाई। वही मनरेगा में मशीनों से काम होने के कारण लोगों को मजदूरी भी नहीं मिल रहे हैं। श्री तिवारी ने कहा कि आज 50 वर्षों से रह रहे ग्राम चिरु के पचासों ग्रामीणों का उनके जमीन का मालिकाना हक कागज नहीं बन पाया है और आज ही पूर्व जमींदार परिवार के लोग स्थानीय प्रशासन से मिलकर इन ग्रामीणों को उजाड़ने में लगे हुए हैं पत्थर मन माफियाओं के खनन के चलते पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।आम जनता धूल फांक रहे हैं और पत्थर माफिया एवं पूर्व जमींदार परिवार गरीबों के रैयती जमीन, पहाड़ का लीज लेकर ग्रामीणों एवं पिछड़े दलितों को उजाड़ने में लगे हैं है इन्हीं सवालों को लेकर ग्राम – कुहकू में 14 अप्रैल को कहुकूह कला में होने वाले आम सभा में अपने हक एवं अधिकार के लिए लड़ाई में शामिल होवे। बैठक को पार्टी के वरिष्ठ साथी सूर्यपत सिंह ने पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।वही झारखंड सरकार के द्वारा अकाल राहत का पैसा सभी किसानों के खाता में नही जाने पर चिंता व्यक्त किया और अविलंब भुगतान करने की बात कही। बैठक में सजीवन भुइंया, रामसागर भूइंया,नरेश राम,रानती देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।