सच खबर, मेदिनीनगरः पलामू जिला के अंतर्गत सतबरवा प्रखंड में आजसू पार्टी पलामू जिला के अंतर्गत सतबरवा प्रखंड में आजसू पार्टी महिला प्रकोष्ठ की बैठक शनिवार को की गई। इस बैठक की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ कीे प्रखंड अध्यक्ष अनु देवी द्वारा किया गया। बैठक में पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं हुसैनाबाद के पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता तथा पलामू जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी, अखिल झारखण्ड महिला संघ कीे जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी उपस्थित हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड कमेटी महिला प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया एवं 13 अप्रैल को केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार मेदिनीनगर कचहरी प्रांगण में पलामू जिला की ओर झारखंड के भ्रष्ट सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली का कार्यक्रम हजारों कार्यकर्ताओं के साथ करने का निर्णय लिया गया, जिसमें सतबरवा प्रखंड का भी भागीदारी काफी संख्या में होगी। साथ ही साथ महिला प्रकोष्ठ प्रखंड कमेटी का विस्तार भी किया गया। इसके तहत प्रखंड अध्यक्ष.. अनु देवी, प्रखंड सचिव.-कौशल्या देवी, कोषाध्यक्ष…..सुषमा देवी, प्रखंड उपाध्यक्ष-मीना देवी, रूपा देवी, संगठन सचिव- सोनी देवी,सह सचिव.-सीता देवी, चंदा देवी के अलावे प्रखंड कार्यसमिति सदस्य का मनोयन किया गया।