बाबूलाल मरांडी साक्ष्य के अभाव में बरी

सच खबर,मेदिनीनगरः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी विधायक बाबूलाल मरांडी को .आज एक मामले में कोर्ट ने उन्हें साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।ढआज वे डालटनगंज व्यवहार न्यायालय के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश हुए थे. जज सतीश कुमार मुंडा के कोर्ट में पेश होकर बाबूलाल मरांडी ने अपना पक्ष रखा। दरअसल पूरा मामला 29 अप्रैल 2011 का है. डालटनगंज के साहित्य समाज चौक के पास प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के विरोध से जुड़ा हुआ है। विरोध की वजह से उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाबूलाल मरांडी के अधिवक्ता अनिल पांडेय ने बताया कि शहर में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण तोड़ा जा रहा था, जिसका विरोध पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने किया था। कोर्ट ने सुनवाई के बाद साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *