सच खबर,मेदिनीनगरः पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के अथक प्रयासों से पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विश्व बैंक की मदद से केन्द्र प्रायोजित योजना अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन 2.0 (अमृत 2.0) के अंतर्गत 12329.87 लाख रूपए की लागत से रेहला-विश्रामपुर शहरी जलापूर्ति परियोजना की दिनांक 27 मार्च को कैबिनेट प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है।
श्री राम ने बताया कि उक्त परियोजना से विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत सभी वार्ड़ाे में 10271 घरों में लगभग 40 हजार की अबादी को शुद्ध पेयजलापूर्ति हो सकेगी। इस जलापूर्ति योजना का इंतजार विश्रामपुर प्रखण्ड की जनता को अविभाजित बिहार राज्य के समय से ही था। उक्त कार्य को करने हेतु जुड़कों कंपनी को कार्य आवंटित किया गया है। जुड़को उक्त अबादी को तीन स्थान पर तीन स्टोरेज टैंक 20 लाख क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित कर पाईप लाईन के द्वारा कोयल नदी से पानी लाकर जलापूर्ति की जायगी।