बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग-चार जवानों की मौत

चडीगढ़ः पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार सुबह हुई फायरिंग में सेना के 4 जवानों की मौत हो गई। ये जवान 80 मीडियम रेजिमेंट के थे और ऑफिसर्स मेस में गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। आर्मी ने कहा कि फायरिंग सुबह 4रू35 बजे हुई। 4 मौतों के अलावा जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस और सेना की टीमें मिलकर इसकी जांच कर रही हैं। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला कि जवानों को इंसास राइफल से गोलियां मारी गई हैं। पुलिस को मौके से इसके 19 खाली खोल बरामद हुए हैं। गोली मारने वाले 2 लोग सिविल कपड़ों में अंदर आए थे। बठिंडा पुलिस ने इसमें टेरर एंगल से इनकार नहीं किया है। इस घटना से 2 दिन पहले यूनिट के गार्ड रूम से इंसास राइफल और गोलियां गायब हुई थी। पुलिस और आर्मी को इस राइफल का घटना में इस्तेमाल होने का शक है। कैंट थाना के ैभ्व् गुरदीप सिंह ने बताया कि कल शाम को आर्मी की ओर से राइफल गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। फायरिंग के बाद मिलिट्री स्टेशन को सील कर दिया गया है और लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। आर्मी एरिया में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। बठिंडा के ैच् डिटेक्टिव अजय गांधी ने कहा- आज सुबह 4-4.30 बजे की यह घटना है। एक आर्मी बैरक में फायरिंग हुई है। मिलिट्री पुलिस के साथ मिलकर इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने मरने वाले सागर बन्ने, कमलेश आर, योगेश कुमार जे, संतोष कुमार नागराल शामिल हैं। मरने वाले 2 जवान कर्नाटक और 2 तमिलनाडु के हैं। इनकी उम्र 24 से 25 साल की उम्र है। इनकी नौकरी को अभी 3-3 साल ही हुए हैं ं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *