सच खबर, मेदिनीनगरः पलामू जिले के चैनपुर प्रखण्ड अंतर्गत पथरा गाँव में मुंसफ प्रसाद उर्फ़ पहलवान साहब जी की स्मृति में महारुद्र यज्ञ का ऐतिहासिक रूप से जल यात्रा निकाली गई । महायज्ञ की कलश यात्रा में 20 हजार से अधिक की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल थे। कलश यात्रा में घोड़े ,ऊट एवं सांस्कृतिक पारंपरिक रूप से वाद्य यंत्र के साथ 8 किलोमीटर की यात्रा तय कर जल को लोकेया नदी के तट से उठाया गया। डालटनगंज भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया के नेतृत्व में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । 12 अप्रैल से 22 अप्रैल तक महारुद्र महायज्ञ किया जाएगा। इसमें 12 अप्रैल को कलश यात्रा 13 अप्रैल से 22 अप्रैल तक मानस पाठ एवं रात्रि में प्रवचन साथ ही 22 अप्रैल को हवन एवं पूर्णाहुति की जाएगी इस महायज्ञ में 12 अप्रैल से 22 अप्रैल तक निर्बाध य भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है। महायज्ञ में श्री श्री 1008 गंगा पुत्र श्री लक्ष्मी नारायण त्रिवेदी स्वामी जी महाराज के नेतृत्व में किया जाएगा साथ ही प्रसिद्ध प्रवचन कर्ता देवी प्रतिमा जी वृंदावन के द्वारा महायज्ञ में प्रवचन का कार्यक्रम किया