जिला समन्वय समिति की बैठक में उप विकास आयुक्त ने दिए कई निर्देष

सच खबर, गढ़वाः समाहरणालय गढ़वा स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार एवं वन अग्नि निवारण से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, प्राकृतिक आपदा, वज्रपात से मृत पशु के प्रभावितों को सहायता, प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत एवं पुनर्स्थापन समेत अन्य को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी अचंल अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी को कहा कि मुआवजा राशि के लिए प्राप्त आवेदनों की अच्छे से जांच कर लाभुकों को अविलंब मुआवजा भुगतान करें। जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सहायता समय पर पहुंचाई जा सके। बैठक में नजारत उप समाहर्ता निलेश मुर्मू ने बताया कि सड़क दुर्घटना, नदी/डोभा में डूबने एवं वज्रपात से मृत व्यक्तियों से संबंधित कुल 19 मामलों में मृतक के आश्रितों को मुआवजा राशि का लाभ दिया गया है। प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत एवं पुनर्स्थापन के 10 अभिलेख प्राप्त हुए हैं। साथ ही वज्रपात से मृत पशु के प्रभावितों को सहायता हेतु 34 अभिलेख प्राप्त हुए है। उपायुक्त ने प्राप्त हो रहे अभिलेखों की ससमय जांच कर मुआवजा राशि भुगतान का निर्देश दिया एवं कोई भी अभिलेख को लंबित न रखने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *