भगवान परशुराम जन्मोत्सव में युवा वाहिनी का गांव-गांव में चल रहा आमंत्रण अभियान

सच खबर, मेदिनीनगरः राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी शहर के बाद गांव गांव का भ्रमण कर अब सांगठनिक मजबूती की ओर अपना कदम बढा़ चुकी है। 22 अप्रैल को जन्मोत्सव शोभायात्रा के आमंत्रण के बहाने संगठन लगातार गांव का भ्रमण कर रही है।संगठन के इस अभियान में कई सदस्य व पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और देर रात तक गांव का भ्रमण कर रहे हैं। इस संबंध में संगठन के सदस्य बताते हैं कि जन्मोत्सव शोभायात्रा के बाद प्रत्येक गांव में युवा वाहिनी का विस्तार किया जाएगा लेकिन फिलहाल जन्मोत्सव शोभायात्रा को सफल बनाने व अधिक से अधिक भागेदारी हो इसे सुनिश्चित करने के लिए ही संगठन का भ्रमण हो रहा है।गांव गांव में आमंत्रित करने के क्रम में हो रहे स्वागत से संगठन के कार्यकर्ता काफी अभिभूत हैं और लोगों के विशवास पर खरा उतरने के लिए कृतसंकल्पित हैं।सदस्यों का कहना है संगठन पहली बार इस तरह का अभियान चला कर गांव में पहुंचने का प्रयास कर रही है संगठन का यह प्रयास है कि सभी गांव में आमंत्रण पत्र पहुंचना चाहिए।संगठन के द्वारा लगभग सभी गांव के देवस्थान के नाम पर आमंत्रण दिया जा रहा है जिसमें गांव के सभी लोगों का आमंत्रण निहित है।आमंत्रण पत्र वितरित करने के लिए संगठन के द्वारा कई टोली बनाई है,जो लगातार इस अभियान में लगे हुए हैं।वहीं इस पूरे आयोजन पर संगठन के वरीय पदाधिकारियों की टीम निगरानी रखने के साथ स्वयं भी ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं।यह आयोजन राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के लिए अभी तक का सबसे बड़ा आयोजन साबित होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *