हेमंत सरकार को झारखंड की जनता उखाड़ फेंकेगीः भोला पांडेय

सच खबर, मेदिनीनगरः चैनपुर प्रखंड के अंतर्गत शाहपुर विवेकानंद चौक पर भारतीय जनता पार्टी चैनपुर मंडल अध्यक्ष शशि भूषण पांडे एवं सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे के नेतृत्व में सचिवालय घेराव करने जा रहे भाजपा के निहत्थे कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के खिलाफ हेमंत सोरेन का पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चैनपुर प्रभारी सह जिला मंत्री धीरेंद्र कुमार दुबे, पथरा मंडल अध्यक्ष सकेनद्र चौधरी अमलेश चौरसिया, उपाध्यक्ष ननक चौधरी, मनोज चौधरी, मीडिया प्रभारी धीरज जायसवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज दास, मुखिया दीनानाथ मांझी, समाजसेवी धीरज जायसवाल, गुड्डू पासवान, लवलेश प्रजापति, लाला पासवान ,संतोष गुप्ता, पंकज कुमार एवं अन्य मौजूद थे। मौके पर सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे ने कहा कि झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन के द्वारा शांतिपूर्ण सचिवालय घेराव करने जा रहे निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करवाना यह साबित करता है कि झारखंड सरकार दमनकारी अत्याचारी है। मंडल अध्यक्ष शशि भूषण पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तथा झारखंड की जनता ऐसी लुटेरी सरकार तथा भ्रष्टाचारी सरकार को समय आने पर उखाड़ फेंकेगी । चैनपुर प्रभारी धीरेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी जानी जाती है। इस प्रकार की धांधली एवं लाठीचार्ज करा कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल को तोड़ा नहीं जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *