सच खबर,मेदिनीनगरः 14 अप्रैल शुक्रवार को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में श्रीराम सेना के तत्वावधान में अंबेडकर पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं संगोष्ठी की गयीै। मौके पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के सामाजिक समरसता के विचारों पर चर्चा की गयी। इस मौके पर भारत के संविधान निर्माता एवं नए भारत के प्रवर्तक बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के समरसता के सिद्धांतों के बारे मे राज्य प्रमुख पंकज कुमार जायसवाल ने बताया और उनके बताये सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर उप राज्य प्रमुख मंटू कुमार,कार्यसमिति सदस्य चिंटू गुप्ता, बिट्टू कुमार, आकाश कुमार,प्रदेश सचिव सोनू जायसवाल, उप राज्य प्रमुख पंकज प्रसाद, अभिषेक राज, विनय कश्यप, संदीप गुप्ता, हरिओम ,पप्पू लाठ, विकास कुमार, एवं अन्य रामभक्त उपस्थित थे । सभी ने एक स्वर में संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर अमर रहें के नारों से गुंजायमान किया। । वहीं आज बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने वालों का तांता लगा रहा।