सच खबर,मेदिनीनगरः आज नौडीहा बाजार अंचल के ग्राम कुहकूह कला में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ साथी सूर्यपत सिंह ने की। इससे पहले भाकपा के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने सरकारी चैक डैम एवं गरीबों के गिराए गए घर का निरीक्षण किया। सूर्यपत सिंह ने कहा कि आज से पहले 1जुलाई 1989 में आम सभा की गई थी और जमींदारों से हदबंदी से फाजिल भूमि को छिनकर गरीबों में बांटने का काम किया था। आज फिर वही पूर्व जमींदार परिवार गरीबों दलितों के जोत कोड़ की भूमि पर मांईस लगाने का काम कर रहा है । उसके इस मंसूबे को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी कभी पूरा नहीं होने देगी। राज्य कार्यकारिणी सदस्य के डी सिंह ने कहा कि भाजपा के रघुवर सरकार की तरह ही हेमंत सरकार जल जंगल जमीन को पत्थर माफिया,भू माफिया एवं पूर्व जमींदार परिवार को गरीबों दलितों की जोत कोढ़ की जमीन को पुलिस प्रशासन से लुटवाने और कब्जा करने के लिए खुली छुट दे दी है। जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने कहा कि नौडीहा बाजार अंचल में पत्थर माफियाओं का प्रशासनिक गठजोड़ से गरीबों के घर मकान को उजाड़ा जा रहा है । ऐसी परिस्थिति में आम जनता को आज गुंडों से ज्यादा पुलिस प्रशासन से डर लग रहा है। नौडीहा बाजार थाना प्रभारी ने जिसका घर गिराया गया , उस पीड़ित परिवार पर भी झूठा मुकदमा किया गया है । पलामू उपायुक्त इसपर अमल करे ताकि आम जनता पर कानून का विश्वास बना रहे। आज पलामू जिला में बिहार और उत्तर प्रदेश के बाबु लोग नौडीहा बाजार में पत्थर, पहाड़ ,जंगल,नदी गरीबो के जमीन पर अवैध रूप से मांइस लगाकर उनको उजाड़ने में लगे हुए हैं, जिसके खिलाफ आंदोलन की आवश्यकता है। गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाने वाले पत्थर माफिया को जेल में भी भेजें । पलामू आरक्षी अधीक्षक एवं पलामू उपायुक्त अवैध रूप से दिया गया मांईस को रद्द करे। सभा को कृष्ण मुरारी दुबे, उमेश सिंह चेरो, अश्विनी कुमार त्रिपाठी, श्रद्धानंद तिवारी, पवित्र नाथ पांडे, अलखदेव राम,लखन राम ने संबोधित किया। सभा में बिनोद भूइंया, कामेश्वर सिंह, कमलेश यादव, अनिल विश्वकर्मा,कईल भूइंया, दशरथ कुमार, जयप्रकाश गुप्ता, राजु बैठा,राजदेव यादव,भगत यादव,लाला यादव, संतोष विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा,नथूनी विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।