मुकेश विश्वकर्मा और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया

सच खबर, मेदिनीनगरः आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर जाने माने रंगकर्मी मुकेश विश्वकर्मा, वरदान चौरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा और गुड्डू मधेशिया ने मिलकर सेवा सदन रोड के दलित बस्ती और भट्ठी मुहल्ला की जरूरत महिलाओं के बीच सेनेटरी नैपकिन, बिब, एंटिबायोटिक दवाएं, मास्क,और इम्यूनिटी बूस्टर पावडर का वितरण किया। साथ ही सभी महिलाओं को स्वच्छता बरतने, भोजन में साफ़ सफाई रखने, और बिना ढंका भोजन एवं बासी भोजन न करने की सलाह दी । बढ़ती हुई गर्मी के मद्देनजर धूप से बचाव एहतियात बरतने एवं ज्यादा से ज्यादा पानी पिने की बातें बताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *