व्यक्ति नहीं विचार थे बाबा साहेबः बृजेश

सच खबर,मेदिनीनगरः आज पलामू के पूर्व सैनिकों ने मेदिनीनगर स्थित अंबेडकर पार्क में लगे बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर 132 वी जयंती मनाई। ज्ञात हो कि बाबा साहेब महान समाज सुधारक एवं संविधान के शिल्पकार थे, जिन्होंने शोषितों, वंचितों और महिलाओं के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियाँ सदैव याद रखेंगी। मौके पर सुबेदार मेजर योगेंद्र शर्मा, पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला, संतोष तिवारी, रंजन रजक, खुशहाल शुक्ला, पंकज कुमार सिंह, खुशदिल शुक्ला आदि कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *