रविदास मोहल्ला में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की 132 वां जयंती मनाई गई

सच खबर, मेदिनीनगरः चैनपुर प्रखंड के अंतर्गत शाहपुर रविदास मोहल्ला में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की 132 वां जयंती मनाई गईढ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे, वार्ड 31 की पार्षद सह जोन 7 की अध्यक्ष प्रमिला देवी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी को नमन किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे ने कहा कि आज जिस प्रकार से युवाओं का इस कार्यक्रम के प्रति उत्साह को देखकर बहुत खुशी हुई कि हमारे देश के संविधान निर्माता के प्रति काफी उत्साह है । पार्षद प्रमिला देवी ने कहा कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर करना। हिंदी है हम वतन है हिंदुस्तान हमारा हम सभी को एक दूसरे का सम्मान करने चाहिए तथा सभी धर्मों का सम्मान है । हमारे दिल में ईश्वर एक है पर उनका नाम अनेक है । इसलिए हमारे संविधान निर्माता ने सभी को एक समान सम्मान देने के लिए संविधान बनाया है।  आज हम सभी को भी उनके बताए हुए मार्गाे पर चलने की आवश्यकता है मौके पर उपस्थित गौतम कुमार रवि छोटू रवि पिंटू रवि अनिल रवि दिलीप कुमार देव अभय रवि राकेश रवि दीनानाथ रवि निर्मल मोची राजनाथ मोची गनौरी राम राज पासवान लड्डू पासवान बबलू गुप्ता, उपेंद्र मोची जितेंद्र मोची, राजेंद्र कुमार दिनेश पासवान, बसंती देवी करमू मोची, पिंटू मोची सुनील रवि, श्रवण कुमार एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *