चैलेंजर के योद्धाओं ने अनाथालय व मानसिक असंतुलित बच्चो में किया पाठ्य सामग्री का वितरण

सच खबर,मेदिनीनगरः  टीम चौलेंजर के संस्थापक पूर्वडीहा व रेडमा निवासी कौटिल्य द्विवेदी अपने दादाजी स्व राजेन्द्र दुबे जो कि वन विभाग में रेंजर थे उनके पुण्यतिथि के अवसर पे कांदू मुहल्ला स्थित वात्सलय आवास जाकर वहां उपस्थित मानसिक असंतुलित बच्चों को पाठ्यसामग्री देकर पढ़ाई के प्रति जागरूक किया। मौके पे चौलेंजर के उपाध्यक्ष अनुराग तिवारी ने बच्चों को पढ़ाई से होने वाले फायदे को बताया। साथ में चैलेंजर के कोषाध्यक्ष अभिषेक दुबे ने कहा कि इन बच्चों को सही मार्गदर्शन मिलेगा तो ये भी देश के भविष्य बन सकते हैं। कौटिल्य द्विवेदी ने बताया की उनके बाबा बहुत सरल स्वभाव, हंसमुख व्यक्तित्व और उच्च विचार वाले इंसान थे उन्हें जब भी याद करता हूं, उनका तेजस्वी चेहरा आंखों के सामने चमकने लगता है पूरे पूर्वडीहा ग्राम के सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे, अगर कोई खाली पैर चलता हुआ आदमी दिखता था तो अपना चप्पल खोल कर दे देते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *