पलामू प्रमंडल में एक लाख से अधिक बालिकाओं को मिला लाभ

सच खबर, मेदिनीनगरः  राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना। इस योजना का लाभ वैसी बालिकाओं को देने का प्रावधान किया गया है, जो विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। सरकार की इस योजना से बालिकाओं की उम्मीदों में पंख लग रहा है। योजना के तहत सरकार की इस अनुदान राशि से एक ओर जहां बालिकाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में मदद मिल रही है। वहीं दूसरी ओर बालिकाएं सशक्त हो रही हैं। बालिकाओं में अशिक्षा का अंत करते हुए शिक्षा रूपी प्रकाश की ओर बढ़ने में यह योजना काफी मददगार साबित होने लगा है। आर्थिक सशक्तीकरण एवं शिक्षा से सुशिक्षित समाज का निर्माण हो रहा है। साथ ही बाल विवाह जैसी कुप्रथा एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों को अंत करने के दिशा में भी बल मिला है। आर्थिक सहयोग मिलने से बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए आवश्यक वस्तुएं या अन्य संसाधन जुटाने के लिए स्वतंत्र निर्णय लेने में सक्षम बन रही हैं। पलामू प्रमंडल में एक लाख से अधिक बालिकाओं को इस योजना से अच्छादित किया गया है। पलामू जिले में 47,366 से अधिक गढ़वा जिले में 30,375 एवं लातेहार जिले में 22,496 से अधिक बालिकाओं को इस योजना का लाभ दिया गया है। पलामू जिले में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत 11,340, 9वीं में अध्ययनरत 9,740, 10वीं की 9993, 11वीं की 7894, 12वीं की 6173 एवं 19-19 आयुवर्ग की 2226 बालिकाओं को इस योजना से अच्छादित किया गया है। वहीं गढ़वा जिले में 8वीं कक्षा में अध्ययनरत 8432, 9वीं की 6755, 10वीं की 6745, 11वीं की 4571, 12वीं कक्षा में अध्ययनरत 3523 छात्राओं को इस योजना से अच्छादित किया गया है। साथ ही 18-19 आयुवर्ग की 349 बालिकाओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *