सच खबर, विषेश संवाददाताः नौडीहा थाना प्रभारी अमन कुमार ने भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के सूर्यपत सिंह , केडी सिंह ,रूचिर तिवारी सहित कई नेताओं पर माइस में तोड़-फोड़ करने , पुलिस पर जानलेवा हमले करने के अपराधिक मामले के लिए धारा 307,427,120(ठ),147 आदि विभिन्न जमानती धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है । थाना प्रभारी ने इस संबंध मे कहा है कि 15 अप्रैल की रात्रि 8 बजकर 36 मिनट पर मेरे मो. न. पर एक व्यक्ति का कॉल आया, जिसने अपना परिचय माइन्स स्टॉफ सोनू शर्मा बताया और कहा कि 14 अप्रैल को 2-3बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रूचिर तिवारी ,केडी. सूर्यपत सिंह, ने अपराधिकषड्यंत्र कर विश्वकर्मा लोग एंव कुछ महिलाओं के साथ माइन्स में रखी मशीन में तोड़ फोड़ की है । साथ ही कर्मचारियों पर जान लेवा हमला भी किया गया है। इस संबंध में थाना के प्राथमिक आवेदन भी दिया गया है । आगे उस व्यक्ति ने बताया कि अभी पुनः नथुनी विश्वकर्मा प्रवेश भुईयां आदि 12-15़ महिला‘-पुरूष लाठी ,डडां , भाला टॉगी लेकर जानलेवा हमला किया है, जिससे ये सभी जान बचाकर भागे हैं। दूर जाकर देखा कि वे लोग मशीन को तोड़ फोड़ कर जलाने के लिए तेल निकाल कर छिडक रहे हैं। षेश पेज आठ पर