कोटा की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया वर्ल्ड-2023 का ताज पहना

मुबंईः कोटा की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया वर्ल्ड-2023 का ताज पहना है। शनिवार देर रात मुंबई में हुए इवेंट में पिछले साल की मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने नंदिनी (19) को ताज पहनाया। अब नंदिनी मिस वर्ल्ड-2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं, मिस इंडिया 2023 में स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग को सेकेंड रनर-अप और श्रेया पूंजा को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया। नंदिनी कोटा के पुरानी सब्जी मंडी की रहने वाली हैं। उनके पिता सुमित गुप्ता पेशे से किसान हैं। पेजेंट में नंदिनी ने ऑर्गेनाइजेशन स्किल्स के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बिजनेस मैनेजमेंट के पढ़ाई के साथ इस प्रतियोगिता की तैयारी की है। नंदिनी का मानना है कि पहचान बनाने के लिए कई बार असफलता भी जरूरी होती है। जब करियर या जीवन के बारे में सोचे तो तमाम कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितियों को भी ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें। लक्ष्य हासिल करने और चुनौतियों पर विजय पाने के लिए आगे बढ़ें। असफलता मिलती है तो उनसे सीखते हुए आगे बढ़ते जाएं। नंदिनी रतन टाटा को इंस्पिरेशन मानती है। वे प्रिंयका चौपड़ा से भी इंस्पायर हैं। फेमिना मिस इंडिया का ताज पहनने के बाद नंदिनी ने अपने शहर, अपने देश को थैंक्यू कहा। फेमिना मिस इंडिया का ताज पहनने के बाद नंदिनी ने अपने शहर, अपने देश को थैंक्यू कहा। नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता ने बताया- नंदिनी की बचपन से ही मॉडलिंग की इच्छा थी। टीवी में कभी शो देखती थी तो वैसे ही मॉडल्स की तरह बिहेव करती थी। घर पर कैटवॉक करना, मेकअप करना तो उसने चार साल की उम्र से ही शुरू कर दिया था। इसके बाद जब 9वीं क्लास मॉडलिंग में जाने को लेकर उसने इच्छा जताई। पिता के अनुसार मॉडलिंग को लेकर अलग से कोई ट्रेनिंग नहीं करवाई। उसकी इच्छा थी तो कभी उसे रोका भी नहीं। घर पर ही वह प्रैक्टिस किया करती थी। 11 फरवरी को हुए मिस राजस्थान में वह चुनी गई। इसके बाद अलग अलग राउंड हुए। नंदिनी की पढ़ाई कोटा के माला रोड स्थित एक निजी स्कूल में हुई है। इसके बाद बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए वह मुंबई शिफ्ट हो गई। अभी वह मुंबई में सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *