सच खबर, लातेहार झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 16 क्रिकेट लीग का उद्घाटन जिला खेल स्टेडियम लातेहार में किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह विधायक वैद्यनाथ राम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।वही उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला के क्रिकेट खिलाड़ी मेहनत करे , आगे बढ़े और जिला तथा राज्य का नाम रौशन करें । अभी क्रिकेट का क्रेज काफी बढ़ा है । सुदूरवर्ती इलाको में भी क्रिकेट देखने को मिल रहा है । गांव देहात में भी क्रिकेट के खिलाड़ी हैं । जो जिला में आकर बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रहे है। जिला क्रिकेट संघ तथा खिलाड़ियों का मेहनत का परिणाम है कि रणधीर वर्मा ट्रॉफी लातेहार जीत लिया है । इस खेल को और बढ़ावा मिले , यहां के खिलाड़ी राज्य स्तर पर बेहतर करे इसके लिए बहुत जल्द ही इस स्टेडियम के अलावे एक और स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा । जिससे यहां के खिलाड़ियों को दिक्कत नही होगी । रंधीर वर्मा ट्रॉफी के विजेता टीम के खिलाड़ियों तथा संघ के सभी पदाधिकारियों को हौसला अफजाई किया वही संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह को विशेष मेहनत एवं कार्य के लिए बुके देकर सम्मानित किया । मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा पूनम देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । वहीं, उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेल का बेहतर प्रदर्शन कर अपने जिला का नाम रौशन करें । खेल के क्षेत्र में लातेहार जिला क्रिकेट संघ बेहतर कार्य कर रहा है । संघ के मेहनत का परिणाम है कि इस जिला के कई खिलाड़ी अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं । वही सालो भर क्रिकेट देखने को मिलता है । मौके पर उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणी तिर्की ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेल को खेलने तथा खेल के माध्यम से आगे बढ़ने की नसीहत दी । जेएससीए के लैजनर सह गुमला के सचिव जितेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिकेट के क्षेत्र में लातेहार बेहतर कार्य कर रहा है । जे एस सी ए द्वारा जो भी दायित्व लातेहार जिला क्रिकेट संघ को मिलता है उसे बेहतर निभाता है ।