गुरु श्री श्री आनंदमूर्ति जी का 102 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय

सच खबर, मेदिनीनगर। आगामी 5 मई को आनंद मार्ग प्रचारक संघ के धर्मगुरू श्री श्री आनंदमूर्ति सह श्री प्रभात रंजन सरकार का 102वा जन्मदिवस है। जिसे लेकर भूक्ति कमेटी ने आबादगंज महिला जागृति में बैठक की। बैठक में आनंद पूर्णिमा के दिन यानी आनंद मार्ग प्रचारक संघ के धर्मगुरु का 102वा जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि जिले के तमाम आनंदमार्गी उस दिन नई मोहल्ला आनंदमार्ग जागृति परिसर में इकट्ठा होते हैं और धूमधाम से अपने बाबा का जन्मदिन मनाते हैं। वरिष्ठ मार्गी जगरनाथ जी ने बताया अनंदमार्गियो के लिए यह दिन बहुत ही खास माना जाता है। उस दिन सैकड़ों अनंदमार्गियो के लिए रहने की व्यवस्था, खाने-पीने के सारे इंतजाम जागृति परिसर में ही किया जाता है। 1921 को बुद्ध पूर्णिमा के दिन श्री श्री आनंदमूर्ति जी का जन्म बिहार के जमालपुर में सुबह के 6 बज कर 7 मिनट पर हुआ था। उस समय पर सभी मार्गी उत्साह से कीर्तन भजन करते है। उसके बाद साधना करते हैं। पूजा खत्म होने के बाद शहर भर में शोभायात्रा निकाल कर धर्म प्रचार किया जाता है। उसी तरह आगामी 5 मई को भी किया जाएगा। जागृति परिसर में दिनभर मनोरंजन वह तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएंगे। बैठक में भुक्ती प्रधान मधेश्वर देव, आचार्य ब्रजगोपाला आनंद अवधूत, बैधनाथ जी, विश्वनाथ जी, हीरालाल, नंदू, दीपक, अरविंद, रामसरूप, सरोज, प्रदीप, मणिकांत, आनंद, चंदू, पुष्पलता, सहज प्रिया, उर्मिला, मधु, पूनम, अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *