सच खबर, मेदिनीनगरः भगवान परशुराम की भव्य झांकी,मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम दरबार, महादेव व बीर बजरंग बली की जीवंत झांकी के साथ निकलेगी भगवान परशुराम की जन्मोत्सव शोभायात्रा। यह कहना है राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के संरक्षक अर्जुन पांडेय उर्फ गुरु पांडेयका।श्री पांडेय सोमवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के रेड़मा स्थित प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि शोभायात्रा के पूर्व भगवान परशुराम की भव्य पूजा अर्चना की जाएगी।उन्होंने कहा कि बुलेट पर सवार लड़कियों का राइडिंग शहर के लिए अनोखा होगा। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति स्वरुप में बुलेट सवार लडकियों का ग्रुप शोभायात्रा में सबसे आगे आगे रहेंगी। श्री पांडेय ने बताया कि तरसा पार्टी व लाईव भक्ति जागरण शोभायात्रा में चार चांद लगाएगी।