राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार सप्ताह में भाग लेने नई दिल्ली पहुँचे ज़िप उपाध्यक्ष आलोक

ँ नई दिल्लीः 17 अप्रैल 2023 से 21 अप्रैल तक चलने वाले राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार सप्ताह सह पंचायतों के प्रोत्साहन पर राष्ट्रीय सम्मेलन सह पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेने झारखंड प्रदेश के पलामू ज़िले के ज़िला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ़ टुटू सिंह नई दिल्ली पहुँचे। यह कार्यक्रम प्लेनरी हॉल, विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति के अलावा केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँगे। विदित हो कि 11 अप्रैल को झारखंड पंचायती राज विभाग के निदेशक निशा उराँव ने पत्र जारी कर इस राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार सप्ताह के लिए झारखंड से विभाग के संबंधित कुल 11 लोगों का चयन किया था, जिसमें पलामू ज़िले के ज़िला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ़ टुटू सिंह का नाम शीर्ष पर था। मौक़े पर ज़िप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ़ टुटू सिंह ने कहा कि यह सब हमारी सम्मानित जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल है, जो हम अपने क्षेत्र के लिए निरंतर कुछ अच्छा कर पा रहे हैं। आगे उन्होंने सम्मानित जनता से अपील करते हुए कहा कि आप सब अपने इस बेटे पर ऐसे ही अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रहिएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *