गाँव के अहरा में ठूंठ दरख्त की कली से खिलता खिलाड़ीः अविनाश देव

सच खबर,मेदिनीनगरः पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय,नगर निगम मेदिनीनगर से सटे व डाल्टेनगंज भंडरिया विधान के ग्राम सुआ विन्धुआ टोला अखाड़ा भवन में राजा मेदिनीराय कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। अविनाश देव ने लाल फीता काटकर और बल्ला उछाल कर खेल का उद्घाटन किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद खेल का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष फूल माला देकर स्वागत किया। मौके पर श्री देव ने कहा कि इस गांव, गांव के टोला और गांव के खेल मैदान यहाँ के भू-आकृति यहाँ की संस्कृति देखकर इकीसवीं सदी नहीं सत्रहवीं सदी दिखी। एक जमाने में सिंचाई का साधन आहर हुआ करता था । वर्षा नहीं होने से अब वह खेल के मैदान बन गया है। आज भी सुआ ग्राम का आहर पथरीला ऊबड़खाबड़ अरहर के खूंटी टांड़ टिकर टिलहा और ठूंठ दरख्त़ डिजिटल इंडिया का मुंह चिढ़ा रहे है।ं वाह रे यहाँ के नौजवान खिलाड़ी हर विषम को सम करते प्रतिकूल परिस्थिति को अनुकूल बनाते अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाया । राजा मेदिनी की धरती को धन्य किया है। नीलाम्बर- पीताम्बर के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों में लड़ना सीखा। श्री देव ने का कि में सुआ भूषही लहसुनिया गांव के यह अहरा का ठूंठ दरख्त से एक दिन बसंत ऋतु में कली खिलेगी और उस कली से खिलाड़ी खिलेगा, जो भारत का परचम दुनिया में दमकायेगा। मैं भरोसा दिलाता हूं यहाँ के युवाओं खिलाड़ियों को हर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सरकार तक बात पहुँचाऊँगा। हम अपने स्तर से हर संभव आपूर्ति करेंगे। आप सभी से गुजारिश होगी हम एक दूसरे से रिश्ता बनाये रखेंगें। सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं है। इसी तरह निरन्तरता बनाये रखेंगे तो एक दिन सफलता निश्चित ही कदम चूमेगी। इस मौके पर जिलापरिषद अर्जुन सिंह,उपाध्याय सिंह,शीतल सिंह,ललन चौधरी,विश्वास सिंह,अध्यक्ष देव सिंह,संयोजक रंजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और हौसला अफजाई करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *