22 अप्रैल की जगह, तीन मई को होगा परशुराम मंदिर का भूमि पूजन

सच खबर, मेदिनीनगरः राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के द्वारा पलामू के पावन धरा पर पहली परशुराम मंदिर के निर्माण के निमित 22 अप्रैल शनिवार अक्षय तृतीया के दिन स्थान उद्योग विभाग के पीछे रेड़मा में मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन किया जाना था, जो एक आकस्मिक घटना के कारण स्थगित कर दी गई, इस मंदिर निर्माण के लिए,अब भूमि पूजन 3 मई को मुख्य यजमान दिलीप तिवारी मिंटू के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दिलीप तिवारी ने मिडिया को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय परशुराम सेना के जिला संरक्षक रहे वार्ड आयुक्त सुमित तिवारी के पिता सतीश तिवारी उर्फ कलटू तिवारी की बीती रात कोलकाता के एक निजी हॉस्पिटल में देहांत हो गया, जिसके चलते भूमि पूजन के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।  इसी कार्यक्रम को अगला रूप देते हुए भव्य भूमि पूजन 3 मई दिन बुधवार को किया जाएगा। इससे पूर्व सेना के सदस्यों द्वारा आकस्मिक हुई। इस घटना के बाद एक आपात बैठक की और वहीं पर प्रकांड विद्वान ज्योतिषाचार्य पंडित हलधर मिश्रा जी को बुलाकर उनसे ईसपर उनका मन्तव्य पूछा। पण्डित जी ने कहा कि किसी भी कुल खानदान में किसी की मृत्यु हो जाती है तो उस ग्राम कुल के सभी उनके पूर्वज गोतिया,गावं गम्हेल गमी में हो जाते हैं, जो कि शास्त्र के अनुसार गमी में अग्नि, जल, धरती, आकाश की पूजा नहीं होती है । चुकि भगवान परशुराम मंदिर निर्माण की भूमि इस ग्राम पंचायत से दान की गई है, ऐसे में भूमि पूजन करना अशुभ होगा। कारण कि भूमि पूजन में इन्ही पांच तत्वों का आह्वान करके पूजा की जाती है। पुनः 3 मई दिन बुधवार को भूमि पूजा करने की सलाह मिश्रा जी ने दी। इस बैठक में उपस्थित प्रदेश संरक्षक अजय तिवारी अकेला ने कहा कि गावं से बाहर समाज नहीं है एक घर में घंट टांगा जाएगा और बगल में शंख का वादन हो ये बिलकुल ही इंसानियत को ख़त्म करने के जैसा है। आगे श्री तिवारी ने कहा कि और दुगने जोश खरोश के साथ मंदिर का भूमि पूजन 3 मई को किया जाएगा। मौके पर उपस्थित कोर कमेटी के सदस्य मुकेश तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव एक समाजिक संगठन नहीं है ब्लकि यह पारिवारिक संगठन हैं, जिसमें अपने परिवार के प्रति निस्वार्थ निष्ठा निहित है। समाज के सभी लोगों के सुख दुःख में खड़े रहने के लिए सदैव तत्पर रहती है भार्गव सेना साथ ही उन्होंने कहा कि शास्त्र और शस्त्र के साथ चलने वाला यह संगठन हमेशा अपने पूर्वजो संस्कृति को पकड़ कर चलेगी। कोर कमेटी सदस्य अभिषेक तिवारी ने कहा हमें अपने पूर्वजों के बताए गए दिखाए गए रास्ते पर चलने की जरूरत है संगठन के द्वारा अपने लोगों के बीच एवं गावों का भ्रमण जारी रहेगा। इस आपातकालीन बैठक में पलामू जिला अध्यक्ष मधुकर शुक्ला प्रमंडलीय उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ब्राह्मण, अरविंद पांडे, ब्रजेश तिवारी विनीत तिवारी, राजन पांडे राहुल पाठक, संजीत पांडे नवीन पांडे, रमेश पांडे, दीपक गिरी के साथ दर्जनों परशुराम वंशज उपस्थित रहे और इस राय पर अपनी सहमति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *