जनता दरबार में आम लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा

सच खबर, गढ़वाः उपायुक्त गढ़वा, शेखर जमुआर ने 18 अप्रैल मंगलवार को समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। जनता दरबार में भूमि सीमांकन, भूमि विवाद, पेयजल, विद्युत, राशन, कृषि ऋण माफी योजना समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त ने समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। सर्वप्रथम नगर उंटारी प्रखंड अंतर्गत भोजपुरी निवासी नरेश यादव, पिता सखी महतो ने मौजा भोजपुर, खाता संख्या 219, खेसरा 393 भूमि के सीमांकन में आ रही समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा, उपायुक्त ने मामले की जांच एवं जमीन के सीमांकन हेतु संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर को निर्देशित किया। खरौंधी प्रखंड के भालुहि अलियास ख़रीवाडीह निवासी पानपति देवी, पति- जगदीश राम ने बीपीएल कार्ड बनाने के संबंध में आवेदन दिया, उपायुक्त ने आवेदन की जांच एवं कार्रवाई हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया। मेराल प्रखंड अंतर्गत बन खेता ग्राम निवासी कपिलदेव महतो ने पेयजल हेतु चापाकल उपलब्ध कराने के संबंध में उपायुक्त को आवेदन दिया, उपायुक्त ने जांच कर पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गढ़वा को निर्देशित किया। खरौंधी प्रखंड अंतर्गत सुंडी टोला निवासी जौत्री देवी, पति सुरेश पाल ने वृद्धा पेंशन कुछ माह से न मिलने से संबंधित आवेदन दिया, उपायुक्त ने मामले की जांच कर पेंशन का लाभ दिलाने हेतु सहायक निदेशक समाज कल्याण को निर्देशित किया। इस प्रकार बारी बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *