सभी महाविद्यालय, विद्यालय और नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर प्याऊ लगाए जाएंगेः अभाविप विकासार्थ विद्यार्थी

सच खबर, मेदिनीनगरः मंगलवार 18 अप्रैल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विकासार्थ विद्यार्थी , जनता शिवरात्रि महाविद्यालय इकाई द्वारा जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में गर्मी के बढ़ते भीषण प्रकोप को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए प्याऊ लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकासार्थ विद्यार्थी पलामू जिला के संयोजक सुमित पाठक एवं संचालन नगर मंत्री रामा शंकर पासवान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेदिनीनगर इकाई के उपाध्यक्ष प्रो. अजीत सेठ ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बहुत ही शानदार अभियान अपने हाथ में लिया है। भीषण गर्मी के बीच ठंडे जल का व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है और परिषद कार्यकर्ता हमेशा ऐसे कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक रोहित देव ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विकासार्थ विद्यार्थी के बैनर तले यह अभियान अपने हाथों में लिया है कि सभी महाविद्यालय, विद्यालय और नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर प्याऊ लगाए जाएंगे। उसी कड़ी में आज जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए शीतल पेय जल की व्यवस्था की गई है। पलामू जिला के विकासार्थ विद्यार्थी के संयोजक सुमित पाठक ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर के बाद आज महाविद्यालय परिसर में भी प्याऊ लगाई गई है और आगे भी अभियान जारी रहेगा और विभिन्न स्थानों पर गर्मी के बढ़ते भीषण प्रकोप को देखते हुए ठंडे जल की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला प्रमुख मनोज श्रीवास्तव, ज़िला संयोजक अभय वर्मा, नगर सह मंत्री नीतीश दुबे , रोहित गुप्ता, अलोक कुमार, पीयूष कुमार , सत्यम कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *