सच खबर, मेदिनीनगरः मेदिनीनगर के पुलिस स्टेडियम में आयोजित कवि सम्मेलन का उद्घाटन पलामू के उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे , पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा, समाजसेवीअजय पांडेय और विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्राणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पर्यावरण के क्षेत्र में पिछले 56 वर्षों से देश-विदेश के कई राज्यों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त श्री दौड़े एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने पर्यावरणविद कौशल किशोर एवं उनकी धर्मपत्नी सह बी पी एस ए संस्था के प्रधान सचिव व छतरपुर ग्राम पंचायत डाली बाजार के मुखिया पूनम जायसवाल को पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आये नामचीन कवियों ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को अपनी अंदाजों से खूब गुदगुदाया। पर्यावरणविद ने कहा कि आज समाज के अधिकांश लोग प्रदूषण के चपेट में हैं और अपने दैनिक कार्यों के निष्पादन में काफी परेशान व तनाव में है वैसी स्थिति में हास्य कवि सम्मेलन तनावों व तन और मन का प्रदूषण को दूर करने में कारगर साबित होता है। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में ऐसे आयोजन की प्रासंगिकता और बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि कवियों के साथ जिले के पुलिस अधीक्षक ने अपने सम्बोधन में ही हास्य रस के कई प्रसंग प्रस्तुत कर समां बांध दिया था। कार्यक्रम में विभिन क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शहर के कई हस्तियों को भी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।