जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में कई निर्णय,शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर पदस्थापित किया गया

सच खबर, चतराः समाहरणालयस्थित कार्यालय कक्ष में उपायु अबु इमरान की अध्यक्षता में 18 अप्रैल मंगलवार को जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से नव चयनित शिक्षकों के पदस्थापन हेतु विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समिति द्वारा कुल 8 शिक्षकों के पदस्थापन के मामलों की क्रमवार समीक्षा करते हुए जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की आवयश्कता अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पदस्थापित किया गया।ं बैठक में उपायुक्त ने स्कूली बच्चों पर बढ़ते गर्मी के प्रभाव पर चिंता जताते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों के टाइम टेबल को प्रतिकूल बनाने हेतु विशेष कदम उठाने की बात कही। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला कल्याण पदाधिकरी अरुण कुमार एक्का, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाईक समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *