वृद्ध रामप्रसाद कोरबा हत्या प्रकरण में घटना में संलिप्त चारों अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया

सच खबर, बरवाडीहः बरवाडीह. प्रखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र के मुंडू ग्राम में बीते 11 अप्रैल को वृद्ध रामप्रसाद कोरबा उर्फ गोरा पुजार उम्र 62 वर्ष का शव बरामद होने के बाद इस हत्या प्रकरण में संलिप्त 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में मंगलवार को छिपादोहर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलु लोहारा, सर्किल इंस्पेक्टर अनिल उरांव ,छिपादोहर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि बीते 11 अप्रैल को थाना क्षेत्र के मुंडू ग्राम के बरवाटांड कुंआ से क्षत विक्षत शव बरामद हुआ थां शव की पहचान लादी ग्राम निवासी रामप्रसाद कोरबा के रूप में हुई थी। शव देखने से ऐसा प्रतीत होता था कि हत्या का साक्ष्य छुपाने के लिए वृद्ध को मार-पीट कर हत्या कर कुएं में दबा दिया गया था। इस बाबत मृतक की पुतोहु फुलवा देवी उम्र 25 वर्ष पति मनबृक्ष कोरबा ने अपने ससुर राम वृक्ष कोरबा की हत्या किए जाने को लेकर एक मामला दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए लातेहार पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करने को लेकर एक टीम गठन किया था. जिसमें सर्किल इंस्पेक्टर अनिल उरांव, छिपादोहर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, छिपादोहर थाना के रंजीत राय एवं काशी माली के नेतृत्व में टीम गठन किया गया था। पुलिस टीम ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की,.जिसमें माधेसर लोहरा, उसके दो पुत्र विनोद लोहरा, लाल मोहर लोहरा , तीनो ग्राम लादी के रहने वाले व दीपक लोहरा,पिता-फुदेसर लोहरा, ग्राम-सेरेनदाग के रहने वाला को पकड़ा है। सभी अभियुक्त ने हत्या में अपनी जुर्म स्वीकार कर लिया हैं ं हत्या के कारणों में तंत्र मंत्र विद्या व पूर्व के जमीन विवाद मुख्य कारण बताया गया हैं । इसके अलावा अभियुक्तो ने बताया कि विनोद लोहरा का सात वर्षीय पुत्र चंदन लोहारा का कुआ में डूबने से हुई थी। उसकी मौत के लिए रामप्रसाद कोरबा ही जिम्मेवार माना गया था। कहा कि . उसी ने तंत्र मंत्र विद्या से उसे पागल कर दिया थां। पकड़े गए अभियुक्तों के बयान पर हत्या में प्रयुक्त डंडा, तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया.। पकड़े गए सभी सभी अभियुक्तों को लातेहार जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *