लखनऊः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के वकील के घर के पास देसी बम फेंका गया है. मामला कटरा गोबर गली का है। जानकारी के मुताबिक, दहशत फैलाने के उद्देश्य से बम फेंका गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। कर्नलगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर ने कहा, ये हमला दयाशंकर मिश्रा के घर के सामने गली में हुआ. अफवाह फैलाई गई कि हमला दयाशंकर मिश्रा के ऊपर हुआ है। ये सूचना झूठी है। मौके पर जांच की जा रही है. दयाशंकर मिश्रा ने कहा, 24-25 साल के लड़के ने इस घटना को अंजाम दिया। ये मुझे हतोत्साहित करने की कोशिश है। मैं कई सालों से केस लड़ रहा हूं.।