र्
सच खबर, मेदिनीनगरः प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड कीे पहल पर शहर के कनीराम चौक स्थित जेनिथ फ्यूचर पब्लिक स्कूल के द्वारा पनशाला खोला गया द्य पनशाला का उद्घाटन संयुक्त रूप से सदर एसडीपीओ ऋषभ गर्ग तथा जीसा के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश वर्मा द्वारा राहगीरों को पानी पिलाकर तथा अल्पाहार देखकर किया गया। मौके पर सदर एसडीपीओ ऋषभ गर्ग ने कहा कि गर्मी के दिनों में लोगों को सबसे ज्यादा पानी की ही आवश्यकता होती है। इस बात का ख्याल रखते हुए ज़ेनिथ फ्यूचर पब्लिक स्कूल के द्वारा पनशाला खोलना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। वही मौके पर मौजूद जीसा के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश वर्मा ने कहा कि गर्मी के दिनों में राहगीरों के लिए पनशाला खुलना राहत की बात होगी । आज हर जगह पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है । लोग एक-एक बूंद की कीमत पहचानने लगे हैं और ऐसे समय में पनशाला का खुलना एक बड़ी बात है। मौके जेनिथ फ्यूचर पब्लिक स्कूल के संचालक सह प्रधानाचार्य अजय श्रीवास्तव, समाजसेवी मुमताज अहमद खान, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड के कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, विद्यालय के शिक्षक सुदामा प्रसाद, प्रमोद कुमार पांडे, अशोक कुमार, हिमांशु कुमार, मोहित वर्मा, वंदना सिन्हा, चंदा सिन्हा, शांति सिंह, मेनका सिंह, नित्या राज, सविता, सोनी, उमा गोपाल कुमार, रति सहाय, निर्मला देवी, रुखसाना इत्यादि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।