सैकड़ो छात्रों ने नियोजन नीति का विरोध किया
सच खबर, मेदिनीनगरः झारखंड नियोजन नीति 60 40 के विरोध में 19 अप्रैल दिन बुधवार को डालटेनगंज में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहे । सभी छात्रों ने मिलकर अपनी स्वेच्छा से सभी शैक्षणिक संस्थान बंद करवाया।ं मौके पर राहुल कुमार ने कहा कि झारखंड को अलग हुए लगभग 23 वर्ष हो चुके हैं;फिर भी झारखंडी कहने का कोई औचित्य परिभाषा नहीं दी गई है। झारखंड के सभी युवा साथी रोजगार की तलाश के लिए रात दिन अथक प्रयास कर रहे हैं, लेिकन उनका प्रयास सरकार की गलत नीतियों के कारण विफल होता जा रहा है। युवा हताश होते जा रहे हैं । अपने हक के लिए आवाज उठाते हैं तो उन्हें लाठी-डंडा एवं केस का सामना करना पड़ता है। मौके पर धनंजय कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार झारखंडी युवाओं के साथ बहुत ही बर्बरता पूर्ण व्यवहार कर रही है। कोई भी छात्रों के हित में नीति नहीं बना रही है। मौके पर रमेश पांडे ने कहा कि हमारे राज्य में 90/10की पॉलिसी लागू करे। नौकरी पर सैकड़ों युवा छात्र ने 60/40 नियोजन नीति का विरोध किया एवं आक्रोश प्रकट किया। मौके पर ंचंदन कुमार, उपेंद्र कुमार, राज कुमार पाल, निलेश कुमार, सौरभ, गुडू, धीरेंद्र, पवन गोस्वामी, आलोक मेहता, चेतन कुशवाहा, बिट्टू, सोनू, सचिन, ओम प्रकाश, देवेंद्र कुमार मेहता, पंकज मेहता, बिकाश मेहता, आदि युवा छात्र मौजूद थे।