पंजाब की जेल में मुख्तार अंसारी ने वीवीआइपी ट्रीटमेंट के लिए अधिकारियों को रिश्वत भी दी

चंडीगढ़ः पंजाब की जेल में बंद रहे उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर व नेता मुख्तार अंसारी को वीवीआइपी ट्रीटमेंट मिला। इसका खुलासा पंजाब पुलिस की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार मुख्तार अंसारी ने वीवीआइपी ट्रीटमेंट के लिए अधिकारियों को रिश्वत भी दी है। यह रिपोर्ट बुधवार को पंजाब सीएम भगवंत मान के पास पहुंच गई है। अब सरकार इस मामले में एक्शन लेने की तैयारी में है। अंसारी पंजाब की रूपनगर जेल में जनवरी, 2019 से अप्रैल 2021 के बीच में बंद था। रिपोर्ट के अनुसार जेल में बंद रहने के दौरान न सिर्फ उसे विशेष सुविधाएं दी गईं, बल्कि जिस मामले में पंजाब पुलिस उसको ट्रांजिट रिमांड पर लाई थी, उसका चालान भी पेश नहीं किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले में पंजाब पुलिस के कुछ अधिकारी भी जिम्मेदार हैं। जेल में गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को विशेष सुविधाएं मिली 2020 में यूपी की पुलिस ने आरोप लगाया था कि रूपनगर जेल में गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं।​​​​​​ इसके बदले में जेल अधिकारियों ने अंसारी से रिश्वत ली। इन आरोपों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने सरकार बनने के 2 महीने बाद मामले की जांच के लिए एडीजीपी आरएन ढोके की अध्यक्षता में कमेटी गठित की। इस कमेटी ने बुधवार को सीएम भगवंत मान को रिपोर्ट सौंपी है। बताया जा रहा है कि अंसारी को मदद पहुंचाने वाले वाले अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश की गई है। जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *