सच खबर, मेदिनीनगरः आज बुधवार को सदर प्रखंड मेदिनीनगर के सभागार में सदर 20 सूत्री समिति द्वारा प्रखंड के सभी राशन डीलरों एवं प्रखंड आपूर्ति पदप्धिकारी के साथ बैठक की गई। बैठक में सदर 20 सूत्री उपाध्यक्ष रामा नंद पाठक उर्फ़ छोटू पाठक ने कहा कि झारखंड राशन कार्ड इसलिए बनाये जाते है ताकि गरीब लोग सरकारी योजनाओं से वंचित न रह सके और वे कम दाम में खाद्य पदार्थ की चीजे ला सके। उन्होंने कहा कि राशन कार्डधारियों को उचित मात्रा में अनाज मिले इसके लिए सरकार ने पीडीएस सिस्टम में जनवरी 2023 से नई पद्धति लागू की। राशन वितरण में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए ईपाश मशीन को मापतौल कांटे के साथ अटैच कर दिया गया। इसके बाद राशन डीलरों ने तरकीब निकाली और राशन वितरण में फिर गड़बड़ी शुरू कर दी। अब पहले की तरह ही कार्डधारियों की हकमारी शुरू हो गई है। लाभार्थियों को उनके हक का पूरा अनाज मिले ससभी डीलरों को नया मापतोल कांटा दिया है। जिसे ईपाश मशीन से जोड़कर जनवरी 2023 से राशन वितरण का निर्देश दिया गया है। राशन डीलर को मशीन चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस पद्धति में निर्धारित राशन तौलने के बाद ही लाभार्थियों का ऑनलाइन पर्ची निकलेगी जिससे डीलर लाभार्थियों के राशन की कटौती नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि डीलरों को सरकार के निर्देशानुसार राशन वितरण करना होगा। राशन वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी पर राशन डीलर का लाइसेंस रद कर दिया जाएगा। डीलर सह बीस सूत्री सदस्य प्रेम प्रकाश ठाकुर ने सभी डीलरो के साथ जो परेशानी आ रही उसे समिति के समक्ष रखा जिस पर उपाध्यक्ष द्वारा आश्वस्त किया गया जो भी डीलेरो के साथ समस्या है उसे दूर किया जायेगा स बैठक की अध्यक्षता तेजू साव ने किया स बैठक मे मुख्य रूप से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्री रजनीकांत पांडेय, 20 सूत्री सदस्य प्रेम प्रकाश , जतरु उराव, सहायक गोदाम प्रबंधक नकुल मेहता, डीलर रवींद्र पांडेय, युगल किशोर तिवारी, राहुल मिश्रा, सतीश तिवारी, भानु प्रताप सिंह, अशोक ओझा, राजा गुप्ता, विनय सिंह, भरत सिंह एवं विभिन्न स्वयं सहायता समूह कीे महिला सदस्य उपस्थित थी।