सच खबर,मेदिनीनगरः पलामू जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर विगत कई वर्षों से झारखंड को अशांत करने वाले खूंखार नक्सलियों का आत्मसमर्पण करवाया। झारखंड पुलिस के द्वारा उग्रवादियों के उन्मूलन के हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही सफलता को भी सामने लाई है। इन कार्रवाई के अंतर्गत एक ओर जहां उग्रवादियों के उन्मूलन के लिए उनके मांद में सघन अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसर ओर झारखंड सरकार आत्म समर्पण एवं पुनर्वास नीति का प्रचार-प्रसार घोर उग्रवाद एंव दूरस्थ क्षेत्रों में लगातार कर रही है। इस कड़ी में झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादियों का सब जोनल कंमाडर संतु भुइयां उर्फ संतोष उर्फ धनंजय भुंइयां उम्र 32 वर्ष,ग्राम करकट्टा,टोला सियार भुक्का थाना ,नौडीहा बाजार,जिला पलामू तथा सबजोनल कमांडर राजेश ठाकुर, ग्राम तुकबेरा, थाना नावाबाजार ,जिला पलामू आज बुधवार 19अप्रैल को पुलिस महा निरीक्षक पलामू प्रक्षेत्र राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त पलामू, आंजेनयुल दोड्डे, पुलिस अधीक्षक, पलामू चंदन कुंमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक गढ़वा अंजनी कुमार झा, समादेष्टा सीआरपीएफ 134 बटालियन सुदेश कुमार, उप समादेष्टा सीआरपीएफ 172 बटालियन, यूआर रामेश्वरम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मेदिनीनगर ऋषभ गर्ग एवं अन्य पदाधिकारियो के समक्ष आत्म समर्पण किया। आत्मसमपर्ण नीति के तहत दिया जाने वाला लाभ इन्हें शीघ्र दिया जाएगा। आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों के अनुसार माओवादी संगठन अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। विगत 2 वर्षों में बड़े माओवादी नेता संदीप जी, सैक सदस्य तथा रहिमन तुरी जोनल कमांडर की बीमारी से मृत्यु हो गई है। अरुण पासवान उर्फ गौतम पासवान सैक सदस्य अजीत उरांव उर्फ चार्लीस सैक सदस्य, रंजीत भुइयां ,अमर गझू तथा अजय यादव 3 अप्रैल 2023 चतरा में मुठभेड़ में मारे गए हैं । इसके अलावे मुराद जी रीजनल कमांडर गिरफ्तार हो गए हैं। रीजिनल कमंाडर अभ्यास भुईयां उर्फ प्रेम भुइयां गया में गिरफ्तार हुआ है। सब जोनल कमांडर प्रसाद यादव उर्फ भंडारिया गिरफ्तार हो चुका है। उग्रवादियों ने पुलिस महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त आंजनेयुल दोड्डे, पुलिस अधीक्षक पलामू, चंदन कुंमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक गढ़वा अंजनी कुमार झा, समादेष्टा सीआरपीएफ 134 बटालियन सुदेश कुमार, उप समादेष्टा सीआरपीएफ 172 बटालियन यूआर रामेश्वर, उप समादेष्टा सीआरपीएफ 134 बटालियन दिपेन्द्र कुमार, उप समादेष्टा विंक्रांत वर्मा, सीआरपीएफ पुपुलिस उप निरीक्षक कार्यालय, पलामू ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पदाधिकारी सदर मेदिनीनगर, ऋषभ गर्ग, अनमंडल पुलिस पदाधिकारी विश्रामपुर सुंरजीत कुंमार, प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा पलामू श्याम बिहारी मांझी के समक्ष आत्मसमर्पण किया