झारखंड में बढ़ती गर्मी और तेज धूप से जनजीवन प्रभावित

रांचीः झारखंड के कई शहरों का पारा अब 44 डिग्री के आंकड़े को छूने की कोशिश कर रहा है। झारखंड के शहरों की तापमान की बात करें तो मेदिनीनगर,41 डिग्री पाकुड़, देवघर का तापमान 43 डिग्री पार चल रहा था। मेदिनीनगर में 43.8 डिग्री रहा। गढ़वा, गिरिडीह, साहिबगंज, बोकारो, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम में तापमान 41-42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। रांची का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम 24.9 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान की गर्म जलवायु से होकर आ रही पश्चिमी हवा के कारण हीट वेव जैसी स्थिति झारखंड में बनी है। शाम को बादलों का घेरा राज्य के लोगों को बड़ी राहत दे सकता है। लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप ने लोगों के जन जीवन को भी प्रभावित किया है, तो आज और कल आसमान में छाए बादल हल्की ठंडक का एहसास करायेंगे। संताल और कोल्हान प्रमंडल में भंयकर गर्मी की वजह से लू चलने लगी है वहीं सोमवार को गोड़्डा और जमशेदपुर का तापमान 44 डिग्री के आंकड़े को पार करने के लिए बेताब है। जमशेदपुर का पारा 44.1 तक पहुंचा है। वहीं दूसरी तरफ गोड्डा के तापमान में मामूली कमी दर्ज की गयी है। 44.7 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। 24 घंटे में यह 0.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव होने की संभावना जाहिर की है। सुबह से दोपहर के बाद तक रांची समेत कई इलाकों में तेज धूप और लू चलेगी लेकिन शाम होते ही रांची समेत कई शहरों का मिजाज बदल सकता है। शाम होते ही बादल छाने की संभावना जाहिर की गयी है।़ 21 अप्रैल को राज्य में कई जगहों पर बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान भी लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *