सच खबर, मेदिनीनगरः आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह गढ़वा जिला प्रभारी सतीश कंुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि हक अधिकार मांगने पर लाठीडंडा से आवाज को कुंद करनेवाली हेमंत सोरेन सरकार को हटाने की आवाज जोरदार ढंग से उठानी होगी। जनवाद का गला घोंट कर तानाशाही हुकूमत चलानेवाले को नेस्तनाबूद होना पडा हैं। हिटलर की तानाशाही जब नहीं चली तो झारखण्ड में हेमन्त सरकार को ध्वस्त होना है। झारखंड स्वभाविक राज्य नहीं है । काफ़ी कुर्बानी और बलिदान के बाद बना है। वर्तमान सरकार अपने को तथाकथित झारखण्डी बता कर राज्य को ही लुटाने काम कर रही है। बालू,खदान,वन,उपज सबके सब लूटी जा रही है। जल-जगंल-जमीन से जनता का अधिकार समाप्त हो रहा है। झारखण्डी जनता की पहचान ही समाप्त हो गई हैं। झूठी और लुटेरी सरकार ने 1932 खतियान, स्थानीय व नियोजन नीति पर नौटंकी कर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास किया। पिछड़ा वर्ग को आबादी के अनुपात में आरक्षण देने के बजाय आरक्षण समाप्त करने की साजिश की। हेमंत सोरेन सरकार उच्चतम न्यायालय के आदेश और जातीय आधारित जनगणना को ठेंगा दिखा रही है । युवाओं को पाँच लाख रोजगार तो देना दूर की बात है। बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तक नहीं दिया। महिलाओं को आत्म सम्मान तो दूर की बात है स्वाभिमान से खिलवाड़ कर रही है। झारखंड आज अपने जन्मकाल से काफी पीछे चली गई है। आजसू पार्टी राज्य के निर्माण से लेकर अब तक नवनिर्माण में लगी है। 30 अप्रैल को भारी संख्या में रांची चल कर हेमंत सोरेन सरकार को आईना दिखाने का काम करे।