‘कोई ना रहेगा प्यासा, अगर हर जगह खुलगी पनशाला’

सच खबर,मेदिनी नगरः प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड के पहल नेउरा चैनपुर स्थित जीनियस किड्स स्कूल के द्वारा पनशाला खोला गया। पनशाला का उद्घाटन संयुक्त रूप से प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड के संरक्षक अविनाश वर्मा तथा चैनपुर जिला परिषद सदस्य फजायल अंसारी द्वारा राहगीरों को पानी पिलाकर तथा अल्पाहार देखकर किया गया। मौके पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड के संरक्षक अविनाश वर्मा ने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की तरह बड़े-बड़े मान्यता प्राप्त विद्यालयों को भी पनशाला खोल इस तपिश गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया जाना चाहिए, ताकि कोई ना रहेगा प्यासा, अगर हर जगह खुलती है पनशाला’। वही मौके पर मौजूद चैनपुर जिला परिषद सदस्य फ़जायल अंसारी ने कहा कि गर्मी के दिनों में लोगों को सबसे ज्यादा पानी की ही आवश्यकता होती है इस बात का ख्याल रखते हुए जिनीयस किड्स नेउरा के द्वारा पनशाला का खोलना राहगीरों के लिए राहत की बात होगी। वहीं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा कि आज सभी लोग पानी के एक-एक बूंद की कीमत समझने लगे हैं द्य पानी के लिए हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है ऐसी स्थिति में पनशाला खोलना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। मौके पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड के कोषाध्यक्ष आनंद कुमार मीडिया प्रभारी व कार्यालय सचिव सतीश अग्रवाल सदस्य सिकंदर आजम, रोशन कश्यप जीनियस किड्स स्कूल की निदेशिका गजाला अहसन रूबी, प्रिंसिपल पूनम राज, सदर अब्दुल मोतलीब अंसारी, रेयासत अंसारी, रिजवान अंसारी, कासिम पेंटर, इम्तियाज अंसारी, अखिलेश कुमार, सुशील कुमार आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *