अज्ञात बीमारी से जिंदगी और मौत से जूझ रहा है 13 वर्षीय संजय सिंह खरवार,मदद की गुहार

सच खबर, बरवाडीहः प्रखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र के बारिचट्टन निवासी 13 वर्षीय संजय सिंह पिछले डेढ़ साल से अज्ञात बीमारी से जूझ रहा है .इस संबंध में छिपादोहर पंचायत के बारिचट्टन निवासी रंगलाल सिंह खरवार ने बताया कि बीते डेढ़ साल से उसका 13 वर्षीय पुत्र संजय सिंह खरवार अज्ञात बीमारी से जूझ रहा है. उसका बीते डेढ़ वर्षाे से सरकारी एवं निजी कई अस्पतालों में इलाज करवाया गया। इस संबंधा में पिता रंगलाल सिंह ने बताया कि वह साधारण मजदूर किसान परिवार से आते हैं इसके बावजूद अपने पुत्र के इलाज में अपने औकात से बढ़-चढ़कर घर संपत्ति बेचकर 300000 से अधिक लगाकर अपने बेटे का इलाज करवा चुके हैं, लेकिन अब तक उसमें किसी तरह के सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह अपने पुत्र की इलाज कराते-कराते परेशान हो गए पर स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। पैसे के अभाव में अब अपने बेटे की इलाज कराने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि अपने पुत्र के इलाज हेतु अब तक किसी तरह के सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं हुई है. ऐसे में रंगलाल सिंह ने समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों, जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए अपने बेटे की इलाज करवाने की हेतु मदद की अपील की है,ताकि अपने 13 वर्षीय पुत्र की इलाज करवा कर जान बचा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *