सच खबर, मेदिनीनगरः राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाध्यापक मदन शुक्ला ने कल रात रांची के पल्स अस्पताल में अंतिम सांसे ली। वो 81 वर्ष के थे और लंबे वक्त से उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था। आज रात्रि 9 बजे तक उनका पार्थिव शरीर मेदनीनगर स्थित उनके आवास पर पहुंचेगा। उनका अंतिम संस्कार कल प्रातः 8 बजे राजा हरिश्चंद्र घाट पर किया जायेगा। उन्होंने अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री और भरा-पूरा परिवार छोड़ा है। सम्मानित मदन शुक्ला लेस्लीगंज के चौरा गांव के निवासी थे। उनके बड़े पुत्र चंद्रशेखर शुक्ला जो पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के कई वर्षों तक अध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके हैं । वर्तमान में चंद्रशेखर शुक्ला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी झारखंड प्रदेश में महासचिव हैं,। छोटे पुत्र राकेश रंजन दिल्ली में वरिष्ठ पत्रकार हैं। उनकी पोती जूही शुक्ला उनके मार्गदर्शन में समाज के लिए हमेशा आगे बढ़ कर योगदान देती थीं। ज्ञान निकेतन के डायरेक्टर शंकर दयाल उनके छोटे भाई हैं। झामुमो के युवा नेता सन्नी शुक्ला उनके छोटे भतीजे हैं। मदन शुक्ला बारालोटा प्राथमिक विद्यालय में कई वर्ष तक प्राचार्य रहे और शाहपुर स्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के रूप में उन्होंने बेहतरीन कार्य किया था। उनके कार्य से प्रभावित हो कर तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम द्वारा उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था। वो काफी मृदभाााी मिलनसार व्यक्ति थे। समाजसेवा में भी अग्रणी रूप में शामिल होते थे।