लगातार अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैः अविनाश देव

सच खबर,मेदिनीनगरः संत मरियम स्कूल के चेयरमैन सह सदस्य माटी कला बोर्ड झारखंड सरकार अविनाश देव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में पहली बार ढ़ेलपुर मोहाली, पंजाब में 27 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित फर्स्ट राष्ट्रीय अंतर जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2023 में संत मरियम स्कूल डालटनगंज के 2 छात्र पलामू जिला का प्रतिनिधित्व करने पर बधाई दी हैै। ज्ञात हो कि स्पीड क्वाड केटगेरी में 11 से 14 साल ग्रुप में विवेक टोप्पो और और प्रियांशु कुंमार पलामू जिला से चयनित किया गया था । विवेक टोप्पो का बेहतरीन प्रदर्शन देखते हुए 3 रेस में भाग लेने का अवसर दिया गया है और प्रियांशु कुंमार को 2 रेस में भाग लेने का मौका मिलेगां। दोनों खिलाड़ी बहुत मेहनती है। लगातार खिलाड़ियों का अभ्यास और कोच चन्दन कुमार की मेहनत के कारण दोनों खिलाड़ी जिला में बेहतर प्रदर्शन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रयासरत है। साथ ही नेशनल चैम्पियनशिप में मेडल लाकर पूरे भारत देश में अपना अपने कोच, स्कूल, जिला और राज्य का नाम रोशन करेंगे। आगे श्री देव ने कहा कि पलामू जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्केटिंग खेल का व्यापक प्रसार इस क्षेत्र के लोगों के लिए शुभ संकेत है । श्री देव ने कहा कि यहां के विद्यार्थी स्केटिंग में भी अपना कैरियर बना सकते हैं । साथ ही उन्होंने पूरे विद्यालय प्रबंधन की ओर से कोच समेत चयनित सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दी और कहा कि आने वाले समय में वे और बेहतर करे और देश का नाम रौशन करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *