सच खबर,मेदिनीनगरः नावाटोली स्थित लिलिपुट.. ऐ प्ले स्कूल में ईद उल फितर का त्यौहार मनाया गया । स्कूल के बच्चे और शिक्षक शिक्षिकाएँ कुर्ता- पायजामा और सलवार-सूट में आए थे , जिसमें सभी बहुत प्यारे लग रहे थे । स्कूल को बेहद आकर्षक ढंग से चांद तारों से सजाया गया था । सभी बच्चों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी । इसके बाद मुल्क में अमन और भाईचारे के साथ सभी की सलामती के लिए दुआ की गई ।
स्कूल की प्राचार्या रेणु गोयल ने बताया कि ईद मुसलमानों का सबसे अहम त्यौहार है। 30 दिनों तक लगातार रोजा रखने के बाद यह त्यौहार आता है । ईद के दिन सभी एक दूसरे के घर जाते हैं और सेवइयां खाते हैं । स्कूल के निदेशक राजीव गोयल ने सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी । कार्यक्रम को सफल बनाने में मन्नत सिंह बग्गा की सराहनीय भूमिका रही। मौके पर अमित सिंह, श्याम किशोर, नगमा, फ़लक, सानिया, नाज़िया, अनामिका ,अनन्या, राजनन्दिनी, आँचल, तनु, आयुषी,कर्णाली, निशा, रानी, सपना, निकिता, अदिति, ईशा, सृष्टि, स्वीटी, ईशु, नमिता, मेघा, लक्ष्मी, वंशिका ये सभी मौजूद थे।