सच खबर, मेदिनीनगरः पलामू राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव झारखण्ड के द्वारा झारखण्ड के दो जिले पलामू और गिरिडीह में भगवान परशुराम की मंदिर का निर्माण किया जाना है। जैसा कि पूर्व से सभी को ज्ञात है कि पलामू की पावन भूमि मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के रेड़मा उद्योग विभाग के पीछे भगवान परशुराम की मंदिर निर्माण हेतु 3 मई दिन बुधवार को मुख्य यजमान दिलीप तिवारी मिंटू के द्वारा भूमि पूजन किया जाना है। वही दूसरी तरफ गिरिडीह जिले के पालगंज तिवारी टोला थाना पीपरटांड में 22 अप्रैल दिन शनिवार अक्षय तृतीया परशुराम जन्मात्सव के दिन अनिकेत तिवारी की अध्यक्षता एवं सचिव अविनाश तिवारी एवं गिरिडीह जिले के गणमान्य परशुराम वंशजो की देख रेख में परशुराम मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन किया जा रहा है। यह निर्णय रांची स्थित राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव झारखण्ड की कार्यकारिणी की बैठक में तय की गई थी। सूबे के प्रदेश अध्यक्ष जयंत झा ने दोनों ज़िलों की सराहना करते हुए बताया कि भगवान परशुराम समस्त विश्व के पालनहार हैं और हम सभी परशुराम वंशजो को उनके द्वारा बताए गए मार्गों पर चलने की जरूरत है, आगे मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगे झारखण्ड में कई अन्य जगहों पर भगवान परशुराम मंदिर का निर्माण पूरे ब्राह्मण समाज के द्वारा किया जाएगा । वही गिरिडीह जिले में मंदिर निर्माण की अध्यक्षता कर रहे अनिकेत तिवारी ने कहा कि हिन्दुत्व की आत्मा ब्राह्मण समाज में बसती है अगर ब्राह्मण समाज अपने आप में मजबूत व सशक्त होगा तो हिन्दुत्व ख़ुद मजबूती की राह पकड़ लेगी। सचिव अविनाश तिवारी ने कहा कि मंदिर बनने से सनातन संस्कृति को बल मिलेगी। छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी मनीष मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम किसी जाति विशेष के नहीं हैं लेकिन पूर्वाग्रह विचार से ग्रसित मानसिकता के लोग अब तक इसे समझ नहीं पाएँ है आने वाले दिनों भगवान परशुराम की पूजा घर घर में हो इस विचार के साथ राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव आगे बढ़ रही है।