ईद उल फितर का पर्व पूरे धूमधाम पूर्वक मनाया गया, जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में अकीदतमंदों ने अदा की नमाजे ईद

सच खबर,बरवाडीहः प्रखंड मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को ईद उल फितर का पर्व पूरे धूमधाम व उल्लास पूर्वक वातावरण में मनाया गया.एक माह तक चले पवित्र रमजान माह के उपरांत शुक्रवार शाम ईद की चांद दिखाई देने के बाद शनिवार सुबह प्रखंड मुख्यालय के जामा मस्जिद में 8.15में हाफिज रहमत अली नेअकीदतमंदों को ईद की नमाज अदा करवाया. इससे पूर्व अहीर पुरवा स्थित कादरिया नगर मस्जिद में सुबह 8रू00 बजे हाफिज वसीर ने ईद की नमाज अदा करवाई. इसके अलावा प्रखंड के पोखरी कला जमा मस्जिद,बेतला मस्जिद ,छेंचा व कुचिला के दारगाह में ईद की नमाज अदा की गई. प्रखंड के अन्य क्षेत्रों में भी ईद का नमाज पढ़कर लोगों ने हर्षाेल्लास पूर्वक ईद पर मनाई.वही मौके पर लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी.मौके पर स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ मस्जिदों में पहुंचकर और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. ईद के मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय, थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह भी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों की ईद की मुबारकबाद दी. ईद के अवसर पर सभी वर्ग के लोगों में काफी उत्साह देखा गया विशेषकर छोटे-छोटे बच्चों में उत्साह अपने चरम पर था. इस अवसर में इस अवसर में लोग एक दूसरे के घरों में पहुंचकर लजीज व्यंजनों के साथ लाजवाब मीठी सेवइयां का आनंद उठाया. लेकर इसको लेकर ईद को लेकर प्रखंड प्रशासन अलर्ट मोड में दिखा सभी मस्जिदों एवं मुख्य चौक चौराहा पर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था थी.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *