उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं

सच खबर,गढ़वाः उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर आज निदेशक डीआरडीए, दिनेश प्रसाद सुरीन द्वारा समाहरणालय के सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार में राशनकार्ड, जमीन विवाद, पेंशन समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। सर्वप्रथम खरौंधी प्रखंड के ग्राम करीवाडीह निवासी अनीता देवी पति स्वर्गीय मुन्ना राम द्वारा बीपीएल कार्ड बनाने हेतु आवेदन दिया गया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। रंका प्रखंड के बरदरी ग्राम निवासी उदय कुमार तुरिया पिता स्वर्गीय राम ज्ञानी तुरिया ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के संबंध में आवेदन किया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र को सामान्य शाखा में हस्तांतरित किया गया। गढ़वा प्रखंड के ग्राम मधेया निवासी राम सवारी कुंवर, पति स्वर्गीय वीरभद्र चौबे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने हेतु आवेदन किया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु आवेदन उप विकास आयुक्त को भेजा गया। इस प्रकार बारी बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कार्यपालक दण्डाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा,विकास कुमार भी जनता दरबार में उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *