जय श्री परशुराम के जयकारा से गूंज उठा शहर, भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा संपन्न

सच .खबर, मेदिनीनगरः राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा की खूबसूरती देखते बन रही थी। काफी संख्या में निकले युवा वाहिनी के सदस्य भगवान परशुराम के भक्ति गीतों पर झुमते नजर आए। भगवान परशुराम के जयकारे के साथ शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जत्था झुमते नजर आ रहे थे। शोभायात्रा में सबसे आगे उंट चल रहा था, जिसके बाद बुलेट पर सवार लड़कियों का राइडर्स ग्रुप मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। इसके पश्चात ब्राह्मण परिवार शंखनाद करते हुए शंख बजाते हुए चल रहे थे। इसके बाद क्रमबद्ध तरिके से भगवान परशुराम,बजरंग बली,श्री राम दरबार व महादेव शिव भगवान की जीवंत झांकी चल रही थी वहीं डीजे बजाने के लिए पहल करने वाली युवा वाहिनी के शोभायात्रा में मधुरमय भक्ति जागरण का जीवंत प्रसारण किया जा रहा था।युवा वाहिनी के स्थानीय रेड़मा स्थित प्रदेश कार्यालय से निकली शोभायात्रा रेड़मा चंद्रशेखर आजाद चौक होते हुए डा राजेन्द्र प्रसाद चौक पहूँची । जहाँ से सुभाष चंद्र बोस चौक होते हुए बेलवाटीका के रास्ते से दो नंबर टाउन होते हुए रेड़मा युवा वाहिनी के प्रदेश कार्यालय पर पहुँच कर समाप्त हूई। शोभायात्रा मार्ग में विभिन्न संस्थाओं के द्वारा पुष्प वर्षा व जलपान की समूचित व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा में युवा वाहिनी के प्रदेश संरक्षक अर्जुन पांडेय,नीलू मिश्रा, छोटन उपाध्याय,अमीत उपाध्याय,आशीष भारद्वाज,प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी,शोभायात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष तिवारी,प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन तिवारी,संजय मिश्रा,बिजू बाबा,राकेश पांडेय, सोनू मिश्रा,फोटू दूबे,रवि ओझा,चंदन तिवारी,ज्ञानेश तिवारी,लल्लू पांडेय,विक्रांत त्रिपाठी,दिलीप तिवारी,मुन्ना दूबे,प्रवीण मिश्रा,सेठ चौबे,रोहित तिवारी,कृष्ण कांत चौबे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *