कल गंगा आरती के बाद होगा कोयल रिवर फ्रंट का होगा उद्घाटनः मेयर अरूणा षंकर

सच खबर, मेदिनीनगरः आज महापौर अरुणा शंकर ने कोयल रिवर फ्रंट के गंगा आरती मंच पर 23 तारीख उद्घाटन की तैयारी को देखते हुए सभी प्रेस से आए प्रतिनिधियों को बताया शहर का अति प्रतिक्षित योजना निगम का माइलस्टोन प्रोजेक्ट कोयल रिवर फ्रंट 23 तारीख संध्या: बजे से कार्यक्रम के उपरांत जनता को समर्पित कर दिया जाएगा स महापौर ने बताया कोयल रिवर फ्रंट को रांची के कांट्रेक्टर नवजीवन कंस्ट्रक्शन द्वारा बहुत ही मजबूती और शानदार तरीके से 5 माह 27 दिन के रिकॉर्ड टाइम में पूरा किया गया, जबकि निगम ने 24 माह का समय दिया था। कल कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताते हुए महापौर ने कहा 23 तारीख शाम 6ः00 बजे गंगा आरती का आयोजन किया गया है। गंगा आरती के बाद सभी अतिथियों द्वारा नारियल तोड़कर कोयल रिवर फ्रंट का सामूहिक उद्घाटन किया जाएगा। फिर दीप प्रज्वलित के उपरांत मुख्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी । इस कार्यक्रम में जहां गंगा आरती के लिए बनारस से गंगा आरती के प्रमुख अपनी पूरी टीम के साथ आ रहे वही दिल्ली और मुंबई के नामी सूफी सिंगर अपनी पूरी टीम के साथ लोगों का मनोरंजन करेंगे जो आकर्षण का केंद्र रहेगा स कार्यक्रम की भव्यता को बनाने के लिए रांची से बेहतरीन आतिशबाजी शो का भी आयोजन किया गया है । महापौर ने आगे बताया कि चुकि कार्यक्रम नि‘शुल्क है और हर लोगों को सजे हुए कोयल रिवर फ्रंट देखने की इच्छा होगी; इसलिए भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए पब्लिक वाहन शिवाजी मैदान में खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। महापौर ने कहां यह कार्यक्रम आप पूरे शहर वासियों का है और मुझे पूरा उम्मीद ही नहीं विश्वास है । हम सब निगम वासी अपने इस कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाकर कोयल रिवर फ्रंट के उद्घाटन को ऐतिहासिक बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *